logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

मवेशी चराने गए चरवाहा पर बाघ ने किया हमला 


यवतमाल- यवतमाल जिले के घाटंजी तहसील के टिटवी परिसर में बाघ ने एक चरवाहे पर हमला कर दिया। इस हमले में चरवाहा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।  जिले में जंगल से सटे ग्रामीण इलाके में अक्सर वन्य प्राणियों की  दहशत बनी रहती है। घाटंजी तहसील के टिटवी परिसर में  कर्णजी  पेंदोर अपने मवेशियों को लेकर चराने के लिए लेकर गया था। इसी दौरान एक बाघ ने उसपर हमला कर दिया। जिसके बाद पास के दूसरे चरवाहे ने  शोर शराबा किया तो बाघ वहां से भाग निकला। लेकिन इस हमले में कर्णुजी पेंदोर गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। जिसे ग्रामीणों ने ही इलाज के लिए अस्पताल में पहुँचाया। वैसे इस घटना से ग्रामीण काफी दहशत में है ग्रामीणों का कहना है कि इस परिसर में पिछले कुछ समय से 1 बाघ और 2 बाघिन नजर आ रहे है. लेकिन वन विभाग की टीम इस पर कोई विशेष ध्यान नहीं दे रहा. इसलिए ग्रामीणों ने मांग की है कि इन बाघो को टिपेश्वर अभयारण्य में छोड़ दिया जाए।